पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परतापुर. अढ़ाईश्वर शिवालय में चल रही गौरामकथा और महारुद्र यज्ञ

परतापुर. अढ़ाईश्वर शिवालय में चल रही गौरामकथा और महारुद्र यज्ञ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर. अढ़ाईश्वर शिवालय में चल रही गौरामकथा और महारुद्र यज्ञ कथा में सोमवार को व्यासपीठ कमलेश भाई शास्त्री द्वारा सुख और दुख का भेद बताते हुए मनुष्य को गुरू और सत्संग की अहमियत बताई। दुनिया सुख के पीछे भाग रही है। अमीर बनने की कोशिश हो रही है। लेकिन असली सुख तो फकीरी में है।

शास्त्रीजी ने जब पांडाल में वाहे गुरू वाहे गुरू गीता गाया तो सभी ने सीख धर्म का सम्मान करते हुए अपना सर ढक लिया। प्रमुख संत नरसी मेहता से संबंधित विश्वास या भरोसा के संदर्भ में किवदंती का उल्लेख कर भक्तों को आस्था और विश्वास को भक्ति का एक अन्य स्वरूप बताया। कथा में अतिथि बागीदौरा विधायक महेंद्र जीतसिंह मालवीया, उपप्रधान अरथूना शैलेंद्र शुक्ला, राज्य कर अधिकारी हर्षवर्धन सिंह, अति. जिशिअ. सूरज पाटीदार, मोदी सेना के राजेश भावसार का कमेटी सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। विधायक मालवीया द्वारा गौशाला निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की गई। कथा समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह चुंडावत, शांतिलाल पाटीदार, लालशंकर पाटीदार, कौशल प्रजापत सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।

खबरें और भी हैं...