सीमलवाड़ा। पीठ में मंगलवार को प्रस्तावित भाजपा की बैठक की तैयारियों को लेकर रविवार को चर्चा की गई। जिला महामंत्री दीनदयाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीठ विद्या निकेतन परिसर में मंगलवार शाम 4 बजे बैठक रखने का निर्णय किया। जिले के पदाधिकारी, मंडल के अध्यक्ष महामंत्री, सभी मोर्चों के पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पूर्व सरपंच, भाजपा के सभी सदस्यों को बुलाने का निर्णय लिया। तैयारी बैठक में मंडल अध्यक्ष गटूलाल पाटीदार, जवाहर लबाना, भंवर कटारा, बाबूलाल लबाना खातुराम रोत, देवीलाल शिशोट, महामंत्री गोविंद पाटीदार, भूलेश्वर पाटीदार, मीडिया प्रभारी अनिल गरासिया सरपंच सत्यपाल रोत ने विचार रखे।