पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप पीथमपुर में जमना ऑटो इंडस्ट्रीज ने ली 50 एकड़ जमीन

स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप पीथमपुर में जमना ऑटो इंडस्ट्रीज ने ली 50 एकड़ जमीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीथमपुर में प्रदेश की पहली स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप में जमीन देना शुरू कर दी गई। यहां देश की प्रमुख ऑटो पार्ट्स कंपनी जमना आटो इंडस्ट्रीज को 50 एकड़ जमीन आवंटित करने की मंजूरी मिल गई है। यह कंपनी सस्पेंशन, मल्टीलीफ स्प्रिंग, पैराबोलिक स्प्रिंग आदि बनाती है। इसके आने से यहां ऑटो सेक्टर से जुड़े कई बड़े ग्रुप के आने का रास्ता खुल गया है। इस टाउनशिप के पास नेटट्रिप भी है। यहां निवेश के लिए भी कई ऑटो सेक्टर मप्र शासन और एकेवीएन इंदौर से चर्चा कर रहे हैं। टाउनशिप बना रहे एकेवीएन इंदौर से जापान, दक्षिण कोरिया व अन्य देशों की कंपनियां भी निवेश के लिए चर्चा कर चुकी हैं। प्रारंभिक तौर पर करीब 180 एकड़ जमीन जापानी क्लस्टर के लिए आरक्षित रखी है। 1200 एकड़ की टाउनशिप में 600 एकड़ से ज्यादा जमीन पर औद्योगिक प्लॉट काटे गए हैं। इस टाउनशिप को इसी साल शुरू करने की तैयारी है।

सौ से ज्यादा इंडस्ट्रीज लगेंगी

यहां 100 से ज्यादा इंडस्ट्रीज को जमीन देने की तैयारी है। इससे 10 हजार से अधिक लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा। एकेवीएन एमडी कुमार पुरुषोत्तम ने बताया यह अत्याधुनिक इंडस्ट्रियल सिटी होगी, लेकिन प्रदूषण रहित। वातावरण साफ रखने के लिए यहां डेढ़ लाख पौधे लगाए जाएंगे। विशेष जल प्रदाय योजना के तहत पीथमपुर सिटी और स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क के लिए अलग से नर्मदा लाइन ली जा रही। इसके बाद यहां 365 दिन नर्मदा जल मिलेगा। यह प्रदेश का पहला पीएसयू इंडस्ट्री पार्क है, जहां कमर्शियल-रेसीडेंशियल प्लॉट होंगे। अस्पताल, स्कूल, छोटा बाजार आदि सुविधाएं भी रहेंगी।

रिहायशी सेक्टर का जिम्मा डेवलपर्स को

पार्क में 32 एकड़ क्षेत्र रिहायशी रहेगा, जिसके विकास का जिम्मा प्राइवेट डेवलपर को दिया जाएगा। कच्चा माल लाने और तैयार उत्पादों का परिवहन करने के लिए ट्रक पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी।

खबरें और भी हैं...