चने में बेचवाली का दबाव
चने के भावों में तेजी के साथ महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ वालों की बेचवाली बढ़ गई। इंदौर में आवक कम होने से तेजी आई थी। वायदे वाले पुन: कमजोर पड़ गए। चना दाल और बेसन में मांग कमजोर होने के बाद चने की तेजी कब तक जोर मार सकती है। उड़द एवं मसूर के भावों में स्थिरता रही। कर्नाटक चुनाव के बाद तुअर की उपलब्धि सुगम होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। दूसरी ओर तुअर दाल में ग्राहकी सामान्य से अधिक नहीं है। तुअर दाल के साथ चावल में भी मांग कमजोर बनी हुई है। बाजार में दाल-चावल में मांग एक साथ निकलती है। आम का सीजन शुरू होने के साथ अनेक सब्जियां अभी तक सस्ती होने का प्रभाव भी दालों की मांग पर पड़ बिना नहीं रहेगा। डबल-डॉलर में मांग कम रही इंदौर में आवक 8 हजार बोरी की रही।
चना कांटा 3650 से 3675 देशी 3600 नई गगन तुअर दाल 6550 नई लक्ष्मी दाल 6400 लाल किला गोल्ड बासमती 10500 तुअर मप्र 3900 महाराष्ट्र 4300 लाल 4400 मसूर 3450 मीडियम 3200 मूंग 4500 से 4800 नया 5200 से 5400 उड़द 2500 से 3000 बेस्ट 3200 से 3600 रुपए। चना दाल चलनसर 4300 मीडियम 4500 बोल्ड 4700 मार्केवाली 4800 तुअर दाल फूल 6000 सवा नंबर 5600 मार्केवाली 6550 मसूर 4400 से 4500 उड़द दाल 4500 से 4600 बोल्ड 5300 से 5500 मोगर 4700 से 4800 बोल्ड 5700 से 5800 मूंग 5800 से 6000 बोल्ड 6200 से 6300 मोगर 6400 से 6500 बोल्ड 6600 से 6700 रुपए। गेहूं मिल क्वालिटी 1730 से 1780 147-1800 से 1850 बेस्ट 1900 से 2000 लोकवन 1750 से 1800 बेस्ट 1900 से 2000 रुपए। मैदा मिलों की खरीदी में इंदौर, देवास, पीथमपुर, खंडवा 1760 से 1800 जलगांव धुलिया अमलनेर 1860 रु.।