पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गिरफ्तार आदिवासियों को रिहा करने की मांग

गिरफ्तार आदिवासियों को रिहा करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पत्थलगड़ी मामले में गिरफ्तार किए गए आदिवासी लोगों की रिहाई के लिए समाज के लोगों ने पिथौरा में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल के नाम तहसीलदार पीएल साहू को ज्ञापन सौंपा गया। आंदोलन को देखते हुए बार चौक पर पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था की थी। आंदोलन को संबोधित करते हुए मोहित ध्रुव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रदेश सरकार मनमानी कर रही है और आदिवासियों के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए जल-जंगल-जमीन व्यापारियों को दे रही है। समाज के जिला अध्यक्ष बसंत ठाकुर ने कहा कि आदिवासी अपनी संस्कृति का संरक्षण एवं अपने संवैधानिक अधिकारों की जानकारी का प्रचार प्रसार विभिन्न माध्यमों से करते आए हैं, उसी तारतम्य में जशपुर जिले के बाटूंगा, बेसराव, कालिया में लगाई गई पत्थलगड़ी में संवैधानिक प्रावधानों का उल्लेख करते हुए पत्थर गाड़ा गया था। इस दौरान सुरेश मलिक, श्याम कुमार नेताम, जगदीश सिदार, राधेश्याम ध्रुव, फूल सिंह ध्रुव, भीखम सिंह ठाकुर, मनराखन ठाकुर, नरेश पोर्ते, सुरेश मलिक, कार्तिक राम ठाकुर, तुला राम नेताम, शिवप्रसाद ठाकुर, लतेश ठाकुर, सुखीराम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

पिथौरा. तहसीलदार को ज्ञापन साैंपते हुए आदिवासी समाज के लोग।

खबरें और भी हैं...