पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जल्द तैयार होगा पिथौरा बाईपास, बड़ी गाड़ियां गुजरेंगी शहर के बाहर से, परेशानी होगी खत्म

जल्द तैयार होगा पिथौरा बाईपास, बड़ी गाड़ियां गुजरेंगी शहर के बाहर से, परेशानी होगी खत्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल हाईवे 53 में पिथौरा शहर के लिए बनाई जा रही बाईपास सड़क अब पूर्णता की ओर है। निर्माण कंपनी ने आगामी पखवाड़ेभर में इस सड़क में आवागमन शुरू कर दिए जाने के संकेत दिए हैं। बीते 4 वर्षों पूर्व आरंग से ओडिशा सीमा तक करीब 120 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क निर्माण का निर्माण कार्य शुरू किया गया था।

2 साल में सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया था। लेकिन पिथौरा में बनने वाला करीब 4 किलोमीटर लंबा बाईपास सड़क का निर्माण मुआवजा राशि भुगतान विवादों के कारण लंबित रहा। प्रभावित भूमि स्वामियों के विरोध के कारण निर्माण कार्य बीते दो साल से रुका रहा। इसके बाद मामला हाईकोर्ट तक गया और न्यायालयीन आदेश के तहत मुआवजा राशि का भुगतान होने के बाद कंपनी ने निर्माण कार्य फिर शुरू किया, जो एक साल से जारी है। इस बाईपास के शुरू होने के बाद शहर के भीतर से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों का दबाव खत्म हो जाएगा और लोगों को इससे राहत मिलेगी।

पिथौरा. हाईवे 53 स्थित पिथौरा की बाइपास सड़क।

हादसे की रहती है आशंका

लहरौद पड़ाव से टप्पा तक करीब 4 किलोमीटर का आबादी क्षेत्र है और सड़क के दोनों ओर बसाहट है। इस सड़क पर हमेशा भारी वाहन गुजरतें हैं। लोगों को सड़क पार करने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता था।

बार चौक, थाना चौक में मिलेगी राहत

पिथौरा शहर के भीतर प्रवेश करने के लिए बार चौक सबसे व्यस्ततम चौक के रूप में जाना जाता है। शहर से बाहर सड़क के पार तीन शिक्षण संस्थान हैं। जिसके कारण दिनभर छात्र गुजरते हैं। विशेषकर स्कूल छूटने के समय मे इस मार्ग पर विद्यार्थियों का भारी दबाव रहता है। इस के खुल जाने से छात्रों की दिक्कतें दूर होंगी।

पहले दो लेन खुलेगा

सड़क को पूरी तरह बनने में दो से तीन महीने का समय लग सकता है, लेकिन शहर के भीतर के यातायात दबाव को कम करने के लिए डिवाइडर के एक ओर आवागमन के लिए शुरू किए जाने की जानकारी दी गई है।

खबरें और भी हैं...