दिव्यांगों को दी गई अधिकारों की जानकारी
निशक्तजन अधिकार अधिनियम 2016 की संवेदनशीलता स्वरूप और क्रियान्वयन पर सांस्कृतिक भवन में एक दिवसीय कार्यशाला की गई। साइटसेवर्स के वित्तीय सहयोग से समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यशाला में अतिथियों ने दिव्यांगजनों के प्रति अपने-अपने विचारों को सभी के समक्ष रखा। समर्थ पिथौरा ब्लॉक समन्वयक कुमुद ने परियोजना के तहत किए गए कार्य, दिव्यांगों का सर्वे, स्व-सहायता समूह का गठन, आजीविका संबंधी गतिविधियां, दिव्यांगों को संघ के माध्यम से अपने हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करने प्रोत्साहित करना, मार्गदर्शन करना आदि के बारे में बताया। इसके बाद कार्यकर्ता श्याम कुमार सिंह ने दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 की विशेषताओं पर लोगों का ध्यानाकर्षित कराया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीईओ पिथौरा जितेंद्र कुमार गजेंद्र थे। सामाजिक कार्यकर्ता बबीता घोष, सजग संस्था से राजेंद्र तांडी, दिव्यांग मित्र मंडल से डॉ डीएन साहू सहित हेमंत खुंटे, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष उमेश दीक्षित मौजूद थे।
जागरूकता
समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सांस्कृतिक भवन में द्विव्यांगों के अधिकारों के लिए कार्यशाला
पिथौरा. निशक्तजन अधिकार अधिनियम 2016 की संवेदनशीलता स्वरूप और क्रियान्वयन पर कार्यशाला में मौजूद लोग।