पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत के बाद जांच करने पहुंचे अधिकारी

निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत के बाद जांच करने पहुंचे अधिकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निजी शैक्षणिक संस्था सेंट फ्रांसिस स्कूल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ आक्रोशित पालकों की शिकायत के बाद सोमवार को एसडीएम बीसी एक्का, डीईओ बीएल कुर्रे, बीईओ केके ठाकुर के संयुक्त दल ने जाकर लगभग साढ़े तीन घंटे तक जांच की। अधिकारियों के दल ने पालकों द्वारा बिंदुवार की गई शिकायत को प्रथम दृष्टया सही पाया और प्रबंधन को समस्या के समाधान के लिए निर्देश देते हुए 10 दिन के अंदर पालक समिति का गठन करने कहा है।

पालको ने शिकायत पत्र में उल्लेख किया था कि प्रबंधन ने सीबीएसई के मापदंडों के अनुरूप शिक्षक नहीं रखे हैं, फीस में हमेशा ही मनमानी बढ़ोतरी कर दी जाती है। एक्टिविटी फंड के नाम से गलत ढंग से राशि ली जाती है। स्कूल में अब तक पालक समिति नहीं बनाई गई है। छोटे बच्चों के स्कूल बैग का भारी वजन निर्धारित मापदंड से ज्यादा है। इस संस्था के खिलाफ पालकों ने मुख्यमंत्री व कलेक्टर महासमुंद शिकायत की थी। कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोशित पालकों ने 7 दिन का समय देते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी। पालको का आक्रोश इसलिए भी बढ़ जा रहा है क्योंकि प्रबंधन को शिकायत की कोई परवाह नहीं है। प्राथमिक कक्षाओं के किताबों में प्रकाशकों को प्रतिवर्ष जानबूझकर बदल दिया जाता है ताकि पुरानी किताबों का इस्तेमाल बच्चे न कर सकें। जिन किताबों को यहां पर चलाया जाता है, उसी स्तर की किताबें खुले बाजार में कम दरों पर मिलती हैं।

पालकों के सामने हुई जांच में अफसरों शिकायतों को सही पाया व तत्काल आवश्यक निर्देश भी गए। इसके अलावा समुचित जांच के लिए हाईपावर कमेटी के गठन करने की बात कही। संत फ्रांसिस स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर जोसिंता ने कहा पालकों के द्वारा शिकायत की गई थी। जिस पर सोमवार को अफसर जांच के लिए पहुंचे थे। जो कमियां होंगी उसे दूर की जाएंगी। आगे पालक समिति बनाकर सारी व्यवस्था को सुधार लिया जाएगा, बेहतर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

शिकायत सही पाई गई

जिला शिक्षा अधिकारी बीएल कुर्रे ने बताया पालकों के द्वारा स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी। स्कूल प्रबंधन ने बिना पालक समिति का गठन किए बिना स्कूल फीस में बढ़ोतरी की है। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ पालको ने 12 बिंदु मे शिकायत की थी शिकायत सही है, उच्च स्तरीय जांच कराई जा रही है। जब तक पालक समिति नहीं बनेंगी, तब तक के लिए स्कूल में फीस नही पटाने कहा गया है। स्कूल प्रबंधन नियमों का पालन नहीं करेगा, तो कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...