पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अड़चनें दूर, बनेगी भुरकोनी मोहंदा सड़क

अड़चनें दूर, बनेगी भुरकोनी-मोहंदा सड़क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग भुरकोनी से मोहंदा मार्ग की स्वीकृति के बाद अधिकारियों, ठेकेदार और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विधायक चुन्नीलाल साहू ने भूमिपूजन किया। इस मार्ग के बन जाने के बाद क्षेत्र के लगभग 25 गांवों के लोगों को ब्लाक मुख्यालय जाने में आसानी होगी।

पिथौरा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सड़क मोंहदा से भुरकोनी मार्ग मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत 2 करोड़ 37 लाख 70 हजार की लागत से बनाया जाएगा। जिसमें पुल पुलिया सहित पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा। उक्त सड़क की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में उत्साह है। यह ब्लाक मुख्यालय जाने का प्रमुख मार्ग है। वन मार्ग होने के कारण इसकी स्वीकृति में कई अड़चनें आ रही थी। बरसात के दिनों में कच्ची सड़क होने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो जाते है, जिससे राहगीर दुर्घटनाग्रस्त भी होते थे। इसके चलते लोग दस किलोमीटर का अतिरिक्त सफर कर तेंदूकोना मार्ग से होकर गुजरते थे।

साहू ने कहा काफी सालों से इस मार्ग को बनाने की मांग की जा रही थी। मुनगासेर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान मैने इसकी मांग मुख्यमंत्री डा रमन सिंह से की थी। इस मार्ग के बन जाने से भुरकोनी, बुंदेली, बेल्डीह, छिंदौली, बोइरलामी, लिलेसर, चरौदा, परसदा, कोल्दा, सेवाती, नवागांव खुर्द, भरूवामुडा, सोहागपुर, कोदोपाली, चुर्रूपाली, डोंगाझार, बिराजपाली नवागांव कला सहित कई गांवों के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। अब कीचड़ भरे सड़कों से लोगो को गुजरना नहीं पड़ेगा। वनमार्ग होने के कारण जटिल प्रक्रियाओं के कारण हर बार यह सड़क निर्माण की फाइल अटक जाती थी। लेकिन इस बार स्वीकृति के साथ ही टेंडर भी हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य भी अब शुरू हो जाएगा। इसी तरह खल्लारी विधानसभा के पिथौरा ब्लॉक के अन्य मार्ग की भी स्वीकृति मिल चुकी है जिसके तहत घोंच, घोघरा, बेलर, ठाकुरदिया कला मार्ग भी पक्का हो जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री राधेश्याम अग्रवाल, सरपंच संघ अध्यक्ष नीलकंठ साहू, बेल्डीह सोसाइटी अध्यक्ष निर्मल तांडी, भुरकोनी सरपंच संजय अग्रवाल, मोहंदा सरपंच गोवर्धन यादव, ओमप्रकाश चक्रधारी डोंगाझर, चंद्रकुमार पांडे चरौदा, कृष्ण कुमार राणा, सुबेसिंह ठाकुर, इंदल सिंग मांझी छिंदोली, राकेश साहू, खीरराम जगत, श्रीराम साहू, सालिकराम साहू, लालबहादुर ठाकुर, गणेश दीवान, प्रतीक पटवा, जवाहर दीवान, नरेंद्र वैष्णव, हरीश साहू, जीवराखन दीवान नवागांव खुर्द, विष्णु देवांगन सेवाती सहित क्षेत्र के नागरिक गण उपस्थित थे।

सुविधा

विधायक चुन्नीलाल साहू ने किया भूमिपूजन, वन क्षेत्र होने से थी परेशानी

खबरें और भी हैं...