भुरकोनी में तीन कुंडीय गायत्री महायज्ञ के मौके पर प्रज्ञा परिवार ने संगीतमय प्रवचन किया। साथ ही गांव के लोगों को रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव बताते हुए जैविक कृषि करने प्रेरित किया गया। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की। दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को सैकड़ों दीयों से आरती की गई।
विधायक चुन्नीलाल साहू ने कहा कि शांतिकुंज हरिद्वार से निकली विचार क्रांति को जनमानस तक पहुंचाना जरूरी है। नवयुवकों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ें ताकि उनके कदम सही दिशा में रहें। गायत्री परिवार से जुड़े लोग संस्कारवान होने के साथ प्रगति की ओर भी बढ़ रहे हैं। गायत्री परिवार के लोग गांव-गांव पहुंचकर धर्म का प्रचार कर ही रहे हैं। इसके अलावा जैविक खेती का प्रचार भी कर रहे हैं। रासायनिक खाद के कारण खेत की मिट्टी कड़ी होती जा रही है, अनाज भी पहले की तरह पौष्टिक नहीं रह गए हैं जिससे लोग कई प्रकार के रोगों से ग्रसित होते जा रहे हैं। जैविक खेती से कम लागत में भी अच्छी पैदावार होती है तथा अनाज भी उपभोग के लिए उत्कृष्ट होते हैं।
ग्रामीणों को गायत्री परिवार ने संगीतमय प्रवचन के साथ जीवन में धर्म के उद्देश्य बताए गए। तत्पश्चात तीन कुंडीय यज्ञ में सभी शामिल हुए लोगों को संस्कारी जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। रोजाना अपने माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने की बात प्रज्ञा परिवार ने दी। दोपहर में भंडारा में समस्त ग्रामवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामआधार साहू, सालिकराम यादव, श्रीराम साहू, राधेश्याम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मनोहर साहू, माखन साहू, सालिकराम साहू, खिलावन साहू, सुबेसिंग ठाकुर, लालबहादुर ठाकुर, गिरधारी साहू सहित ग्रामवासियों का योगदान रहा।
प्रवचन
भुरकोनी में तीन कुंडीय गायत्री महायज्ञ में भंडारे के साथ सैकड़ों दीयों से हुई आरती
पिथौरा. भुरकोनी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक व अन्य लोग