पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गायत्री मंदिर में 20 जोड़ों का कराया गया सामूहिक विवाह

गायत्री मंदिर में 20 जोड़ों का कराया गया सामूहिक विवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिथौरा|पिथौरा के गायत्री मंदिर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत महिला और बाल विकास विभाग ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया। अक्षय तृतीया के अवसर पर 20 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह कराया गया। गायत्री परिवार के तुकाराम पटेल सहित अन्य लोगों ने इस कार्य में अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम में शामिल हुईं संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि यह योजना निर्धन नव दंपत्तियों को मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह का अनुपम उपहार है। सरकार सभी वर्ग और समूह के लोगों के चेहरे में मुस्कान ला रही है। विधायक चुन्नीलाल साहू ने विवाह योजना में लाभान्वित हो रहे और अक्षय तृतीया के देवलग्न में परिणय सूत्र में बंध रहे सभी युवक-युवतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सरकार जाति-धर्म के दायरे से ऊपर उठकर काम कर रही है।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विवाहित जोड़ों को उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में सादराम पटेल, सेतराम पटेल, हरजिंदर सिंह पप्पू, मनमीत छाबड़ा, मन्नूलाल ठाकुर, क्षमा गोयल, मनराखन ठाकुर, राजेंद्र सिन्हा, परियोजना अधिकारी सीएल साहू सहित नागरिकगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...