पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकास यात्रा में भागीदारी करें अजा मोर्चा के कार्यकर्ता: ढीढी

विकास यात्रा में भागीदारी करें अजा मोर्चा के कार्यकर्ता: ढीढी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिथौरा| भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक पिथौरा के रेस्टहाउस में हुई। इस मौके पर अजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय ढीढी, संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी, विधायक रामलाल चौहान, जिला महामंत्री भाजपा प्रेमशंकर पटेल, श्याम तांडी जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा भी शामिल हुए। प्रभारी संजय ढीढी ने विकास यात्रा में अनुसूचित जाति के समस्त कार्यकर्ताओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा। संचालन मोर्चा महामंत्री खेमराज बघेल ने किया। बैठक में पिथौरा भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रीतराम सूर्ये, जिला मंत्री अजा रघुवीर चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्षगण पंचराम चौहान, प्रियरंजन कोसरिया, अभय धृतलहरे, रवि चौहान, गंगा राम बोसले, घासीराम चौहान, युगल किशोर, नारायण तांडी और अनुसूचित जाति मोर्चा के जिले के कार्यकर्तागण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...