पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामायण पाठ शुरू, बस्तर, गरियाबंद धमतरी से 30 मंडलियां होंगी शामिल

रामायण पाठ शुरू, बस्तर, गरियाबंद धमतरी से 30 मंडलियां होंगी शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम खुसरूपाली में नवज्योति मानस मंडली द्वारा चार दिवसीय प्रदेश स्तरीय रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। 15 से 18 अप्रैल तक आयोजित इस रामायण पाठ में बस्तर, गरियाबंद, धमतरी, रायपुर सहित कुल 30 मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगी। रविवार को शुभारंभ पर मुख्य अतिथि जनपद सभापति केशव नायकराम चंद्राकर उपस्थित थे। अध्यक्षता जनपद सदस्य नोखेलाल ध्रुव एवं विशेष अतिथि पूर्व जनपद सदस्य पवन चंद्राकर, चुणामणी तिवारी, रज्जूलाल यादव एवं प्रेमलाल साहू उपस्थित थे।

सभी ने श्रीराम की पूजा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर केशव चंद्राकर ने कहा कि जहां पर रामनाम की कथाओं का आयोजन होता है वहां पर संकट अपने आप खत्म हो जाते हैं। रामायण के अनुसार भगवान राम सीता को लेने के लिए लंका जा रहे थे, बीच में समुद्र था, तब राम की वानर सेना ने पानी में पत्थर डाल-डालकर रामसेतु का निर्माण किया। कार्यक्रम में कचू निषाद, कुमान यादव, ईश्वर साहू, देवलाल निषाद, चुणामणी साहू, जीवन ठाकुर, प्रेमलाल साहू, सुंदरलाल निषाद आदि उपस्थित थे।

प्रसिद्ध मासन मंडलियां होंगी शामिल

4 दिवसीय रामायण पाठ में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध रामायण मंडली अपनी आकर्षक प्रस्तुति देगी। इसमें प्रमुख रूप से नव ज्योति मानस मंडली खुसरूपाली, बस्तर से सुर समागम मानस मंडली, श्रीराम मानस परिवार पिथौरा, पावन गंगा मानस परिवर मठपुरैना रायपुर, स्वरांगनी मानस परिवार गरियाबंद, सरगिस मानस परिवार धमतरी, मंगलम मानस परिवार भुतकू गरियांबद, भारतीय संस्कृति बालिका मानस मंडली पतालपुरी गरियाबंद, भूमिगा मानस परिवार रायपुर, जय अम्बे महिला मानस परिवार लाभांडी गरियाबंद, श्रद्धा मानस परिवार कचना धमतरी, स्नेह मानस परिवार किशोरा पिथौरा सहित अन्य 30 मानस मंडलियां शामिल है।

खबरें और भी हैं...