अंबेडकर ऐसे नायक, जिसे हर पार्टी अपना बनाना चाहती है: डहरिया
पिथौरा| श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन में एससी, एसटी संयुक्त मोर्चा की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. शिव डहरिया ने कहा कि समाज सुधारक, राजनीतिज्ञ व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर आज की राजनीति के ऐसे नायक हैं, जिसे हर पार्टी ‘अपना’ बनाना चाहती है। लेकिन बाबा साहेब समाज के वो नायक थे, जो ताउम्र गरीब और वंचित वर्गों की आवाज बने। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री देवेंद्र बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष किरण दीवान, नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद ,सर्व आदिवासी उपाध्यक्ष समाज डॉ. हेमंत प्रदेश, रंजीत कोसरिया पू, द्वारिकाधीश यादव, पीएल कोसरिया, तौकीर दानी उपस्थित थे। इस दौरान मनराखन ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, लखन कुर्रे ब्लॉक अध्यक्ष सतनामी समाज, प्रियरंजन कोसरिया शहर अध्यक्ष सतनामी समाज, सुरेश मलिक उपस्थित थे।