कथा... भागवत सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता
पिथौरा| ग्राम गढ़बेड़ा मे श्रीमद् भागवत पुराण के 7वें दिन कथावाचक परमानंद महाराज ने सुदामाचरित्र का वर्णन किया। इसके साथ ही गांव में आकर्षक झांकी निकाली गई। कथा के दूसरे सत्र में तुलसी वर्षा की गई और इसके महत्ता के बारे में बताया गया। इसके बाद बाजे गाजे के साथ श्रीमद् भागवत पुराण के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सभी ग्रामीणजन शामिल हुए। भागवत पुराण के 8वें दिन पूर्णाहुति यज्ञ किया गया और गीतासार कथा का श्रवण कराया गया। अंतिम दिन ग्रामवासियों की ओर से भंडारा का आयोजन भी किया गया।