पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ 23 से

संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ 23 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुशवाह समाज के लोग सामूहिक सहयोग से करा रहे धार्मिक आयोजन

भास्कर संवाददाता | पोहरी

पोहरी में कुशवाह समाज द्वारा संगीतमय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 23 मई बुधवार को कलश यात्रा नगर के अड्डा वाले हनुमान मंदिर किला गेट से होते हुए जल मंदिर से मेन चौराह सहित नगर के विभिन्न मार्गो से निकालकर शुरू की जाएगी।

कथा का वाचक देवेश प्रसाद दीक्षित श्रीधाम वृंदावन वाले की श्रीमुख से श्रद्धालुओं को रसपान कराया जाएगा। कथा के मुख्य यजमान जानकीदेवी-लालाराम कुशवाह, लल्लू, किशोरी लाल कुशवाह पूर्व जनपद सदस्य एवं ब्लॉक अध्यक्ष कुशवाह समाज पोहरी होंगे। कथा में सहभागिता एवं आयोजन समस्त कुशवाह समाज पोहरी द्वारा किया जा रहा है।

संगीतमय श्रीमद भागवत कथा 23 मई बुधवार से 30 मई तक आयोजित की जाएगी। जिसका समापन हवन पूजन के साथ भंड़ारा आयोजित कर किया जाएगा। किशोरी लाल कुशवाह ने बताया है कि कथा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

खबरें और भी हैं...