पोहरी| पोहरी के मालवर्वे में रामभरोसा धाकड़ परिवार द्वारा कथा का आयोजन 20 मई तक किया जा रहा है जिसमें कथा वाचक नरोत्तम शर्मा देवरी राजस्थान विशेष रुप से कथा सुना रहे है। गुरुवार को कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि ईश्वर सर्वत्र व्यापी है,और उसकी वंदना हमेशा करें। उसकी सत्ता को जो चुनौती देता है वह हमेशा दु:ख भोगता है और जीवन उसका कष्टों से ही भरा रहता है।