पोहरी | भगवान परशुराम की शोभायात्रा के दौरान एकता अखंडता का परिचय देते हुए सभी ने एक जुट होकर भगवान परशुराम की शोभायात्रा का स्वागत किया। जिले के पोहरी नगर में भगवान परशुराम की शोभायात्रा नगर के किले के अंदर स्थित अड्डा बाले हनुमान मंदिर से कलश यात्रा एवं गाजे.बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा नगर के मेन मार्केट से होते हुए राधाकृष्ण वाटिका पहुंची जहां भगवान परशुराम की महा आरती का आयोजन किया गया तत्पश्चात सामूहिक भोज किया गया जिसमें कैलाश कुशवाह मंडी उपाध्यक्ष ,रामगोपाल उर्फ रामू सोनी,पप्पू सिठेले कृष्णगंज सरपंच,अनुराग त्रिवेदी आदि ने स्वागत किया।