तीर्थ दर्शन योजना का लाभ लेने वाले किए सम्मानित
भास्कर संवाददाता| दिनारा/पोहरी/ करैरा
भाजपा युवा मोर्चा के ग्राम चलो अभियान के अंतर्गत मप्र की सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय के वार्डों में एक साथ ग्राम चलो कार्यक्रम आयोजित कर अपनी टीमें गठित की गई हैं। इसी क्रम में पोहरी क्षेत्र में पोहरी, बैराड़ तथा सतनवाड़ा मंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी 11-11 सदस्यों की टीम बनाकर कार्यकारिणी गठित कर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सतनवाड़ा मंडल की ग्राम पंचायत सतनवाडाखुर्द में क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती उपस्थित हुए। यहां विधायक ने 11 सदस्यीय टीम को सम्मानित किया। साथ ही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लाभार्थी यात्रियों का सम्मान किया। इस कार्यक्रम में विधायक ने उपस्थित ग्रामजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री फसल बीमा, उज्जवला योजना, लाडली लक्ष्मी योजना जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं।
ग्राम चलो अभियान के अंतर्गत राज्यसभा सांसद प्रभात झा दिनारा में हुए शामिल
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
करैरा के सिरसौद एवं मामौनी कस्बे में पहुंचकर भाजपा के प्रदेश संयोजक किसान मोर्चा के अरविंद वेडर ने ग्रामीण किसानों को माला पहना सम्मानित किया। साथ ग्रामीण किसानों को जागरूक किया। वहीं ममौनी ग्राम के ग्रामीण किसानों ने बिजली विभाग एवं पंचायत के सौतेला व्यवहार के संबंध में शिकायत की जिस पर अधिकारियों एवं पंचायत सीईओ से चर्चा कर समस्या का समाधान करने की बात कही गई।
दिनारा में ग्राम चलो अभियान में सांसद हुए शामिल
दिनारा भाजपा युवा मोर्चा मंडल द्वारा मनाए गए ग्राम चलो अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद प्रभात झा शामिल हुए। जिसमें उन्होंने ग्राम डामरौन, कुचलौन, छीतीपुरा सहित अन्य पंचायतों का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर प्रभात झा का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे तहत ग्राम पंचायतों में स्पेशल 11 सदस्य टीम का मेडल पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, मुकेश सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा प्रीतम सिंह लोधी, सचिव लोधी महासभा जीतू गौड़, युवा मोर्चा प्रभारी दिनारा, मंडल भाजयुमो पुष्पेंद्र सिंह यादव, अलगी शिव सिंह यादव, हरिशंकर परिहार, नीतू दुबे किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, रानू राजपूत आईटी सेल, अमित नगरिया, कैलाश लोधी, राजेंद्र शर्मा, कल्लन खान, प्रदीप राजपूत संयोजक, संजीव लोधी, रुप सिंह लोधी, शिवकुमार लोधी, रोशन लाल यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।