कथा... ऊपर वाले की निगाह से नहीं बच सकते
पोहरी | पोहरी के मालवर्वे में रामभरोसा धाकड़ परिवार द्वारा कथा का आयोजन 20 मई तक किया जा रहा है जिसमें कथा वाचक नरोत्तम शर्मा देवरी राजस्थान विशेष रुप से कथा सुना रहे है। मंगलवार को कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि तुम सोचते हो भगवान तुम्हे देख नहीं रहा। इस गलत फहमी में मत रहना। वह सबको देख रहा है। तुम ऊपर वाले की निगाह से बच नहीं सकते। कथा समय दोपहर 12.30 से सायंकाल 5 बजे तक है।