हटाए गए रोजगार सहायकों को बहाल करने की मांग
पोहरी| पोहरी ब्लॉक के रोजगार सहायक संघ द्वारा गत दिवस एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जनपद सीईओ द्वारा गलत तरीके से पद से पृथक किए गए रोजगार सहायकों को जांच कर बहाल किए जाने की मांग की है। सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि राय सिंह यादव, ग्राम रोजगार ग्राम पंचायत मगरोनी के छोटे भाई का निधन 20 अप्रैल को हुआ तथा 21 अप्रैल को जनपद की समीक्षा बैठक में उपस्थित नहीं हो सका था। जिसके चलते सीईओ खनियांधाना ने अमानवीयता दिखाते हुए उपस्थित न होने के कारण झूठे आरोप लगाकर रायसिंह को 8 मई को पद से पृथक कर दिया। इसी प्रकार के मामले पूर्व में जनपद पंचायत बदरवास की ग्राम पंचायत खतौरा के रोजगार सहायक मनोज शर्मा के साथ भी हो चुकी है। इस प्रकार रोजगार सहायकों पर की गई गलत तरीके से कार्रवाई की जांच कराकर उन्हें तत्काल बहाल किए जाने की मांग की है।