कथा... ईश्वर सर्वव्यापी है उसकी वंदना करें
पोहरी | पोहरी के मालवर्वे में रामभरोसा धाकड़ परिवार द्वारा कथा का आयोजन 20 मई तक किया जा रहा है जिसमें कथा वाचक नरोत्तम शर्मा देवरी राजस्थान विशेष रुप से कथा सुना रहे है। बुधवार को कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि ईश्वर सर्वत्र व्यापी है,और उसकी वंदना हमेशा करें। क्योंकि जब आप धार्मिक अनुष्ठान करते है तो ईश्वर की विशिष्ट भक्ति करते है। वह तीनों लोको में विद्यमान है इसलिए हमें हर समय ईश्वर की भक्ति करते रहना चाहिए जिससे एक दिन हमारा भी कल्याण हो।