पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • कृषि उपज मंडी में घुसे चोर, बाइक छोड़ भागे

कृषि उपज मंडी में घुसे चोर, बाइक छोड़ भागे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोहरी थाना क्षेत्र के अनाज मंडी में बाइक से अज्ञात चोर मंडी प्रांगड़ में रखी अजवाइन कि बोरी चोरी करने का प्रयास किया। जिसे वहां मौजूद लोगों ने देख लिए ओर चिल्लाना शुरू कर दिया कि चोर- चोर इस आवाज को सुनकर चोर मौके से भाग खड़ा हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने कस्बे में गश्त कर रही चीता मोबाइल के आरक्षक कौशलेंद्र परिहार मौके पर पहुंचे और पुलिस को देखते चोर अपनी बाइक को छोड़कर कर भाग खड़ा हुआ। जिसे पुलिस ने बाइक को मौके से जब्त कर थाने ले आई। बाइक के नंबर से इंटरनेट पर सर्च करने पर पोहरी निवासी कमल शर्मा की बाइक निकली जो विगत दिनों टेंट हाउस के गोदाम से 29 मार्च को रात 9 बजे चोरी हो गई। जिसकी रिपोर्ट थाने पर पहले से दर्ज थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं शनिवार रात भगवती कॉलोनी में रहने वाले उदय सिंह यादव पुत्र चतुरसिंह यादव निवासी बूराखेड़ा की बाइक घर के बाहर रखी हुई थी। जिसे अज्ञात चोर चुरा कर ले जाने में सफल हुए।

पुलिस पहुंचने पर वारदात नहीं कर पाए चोर

अज्ञात बदमाशों द्वारा मंडी में चोरी की कोशिश की जो नाकाम हो गई। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो चोर बाइक छोड़ भाग गए। राजेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी पोहरी

खबरें और भी हैं...