पोहरी में आज उत्कृष्ट की जगह मॉडल स्कूल में लगेगा शिविर
पोहरी |पोहरी में 18 मई को जिले के शैक्षणिक अमले के लिए लगने वाले ब्लॉक स्तरीय समस्या निवारण शिविर के स्थान मैं बदलाव किया गया है। मॉडल स्कूल के प्राचार्य एमके शर्मा का कहना है की पहले यह शिविर किले के अंदर स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में लगाया जा रहा था, लेकिन किले के अंदर खुदाई का कार्य चलने से अब इसके स्थान पर यह शिविर मॉडल स्कूल में आयोजित होगा। शिविर का आयोजन 18 मई शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक किया जाएगा। जिसमें लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।