पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • कल निकाली जाएगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

कल निकाली जाएगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
501 दीपकों से उतारी जाएगी आरती

भास्कर संवाददाता | पोहरी

पोहरी में सर्व ब्राह्मण समाज समिति के तत्वाधान में भगवान परशुराम की शोभायात्रा एवं चल समारोह 20 मई को निकाला जाएगा। ब्राह्मण समाज के शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम की शोभा यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसमें पहले परशुराम की शोभायात्रा अप्रैल में रखी गई थी, लेकिन शहर में धारा 144 लागू होने के कारण शोभा यात्रा स्थगित कर दी गई है। वही अब इस शोभायात्रा को 20 मई को निकाला जा रहा है। शोभा यात्रा एवं चल समारोह शाम 4 बजे से श्री अड्डा बाले हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए मैन चौराहे पहुंचेगी और वापिस आदर्श विद्यालय प्रांगड़ में पहुंचेगी। जहां 501 दीपकों से भगवान परशुराम की आरती की जाएगी। सर्व ब्राह्मण समाज समिति द्वारा प्रसाद वितरण एवं सहभोज भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...