पोहरी | पोहरी के माल्वे में रामभरोसा धाकड़ परिवार द्वारा कथा का आयोजन 20 मई तक किया जा रहा है जिसमें कथा वाचक नरोत्तम शर्मा देवरी राजस्थान विशेष रुप से कथा सुना रहे है। शनिवार को कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि दुआ:खों से बचना चाहते हो तो फिर ईश्वर की प्रेरणा लो। और उनकी शरण में जो आ जाएगा एक दिन भव सागर को पार कर जाएगा। यह सांसारिक सुख तो उसके आगे गौड़ है। यहां कथा समय दोपहर 12.30 से सायंकाल 5 बजे तक है,जिसमें सभी ग्रामीणों के साथ आसपास के नागरिकों की भी भागीदारी रही है।