सरकारी स्कूलों में जरूरतमंद विद्यार्थियों को सोसायटी ने स्टेशनरी व अन्य सामान बांटा
सरकारी स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी व अन्य जरूरी सामान मुहैया करवाना सोसायटी का प्रशंसनीय प्रयास है। अगर हमारे समाज में इस तरह की एनजीओ सभाएं लोक भलाई के कार्य करती रहें तो हमारा देश और भी तरक्की के रास्ते पर चलेगा। यह विचार कांग्रेसी नेता चौधरी अजय मंगूपुर ने कस्बा सड़ोआ में श्री गुरु रविदास वेलफेयर सोसायटी द्वारा विभिन्न सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और यदि भविष्य उज्जवल होगा तो देश की तरक्की और विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने सभी को ऐसे समाजसेवी कार्यों में हिस्सा लेकर समाज सेवा में अपना योगदान डालने की अपील की ताकि बच्सोसायटी के वरिष्ठ नेता मास्टर शिव कुमार तथा तेलू राम छदौड़ी ने सोसायटी की ओर से किए जाने वाले लोक भलाई कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर विभिन्न सरकारी स्कूलों के बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। ताकि वे बेहतर तरीके से पढ़ लिख सके और देश के बेहतर नागरिक बनें। मौके पर चौधरी तरसेम लाल खेपड़, नाजर राम मान, अजीत राम खेतान, देवराज, महिंदर चंद, राजिंदर कुमार, नरंजनजोत सिंह, बलविंदर सिंह, लखवीर सिंह, चरनजीत लाल, राज कुमार आदि मौजूद रहे।