स्लम क्षेत्र में तंबाकू प्रयोग के दुष्प्रभाव बताए
पोजेवाल | कस्बा सड़ोआ की पीएचसी के एसएमओ डाॅ. नरिंदर कुमार की अगुवाई में क्षेत्र के स्लम एरिया में लोगों को तंबाकू के बुरे प्रभावों की जानकारी दी गई। तंबाकू मुक्त स्लम मुहिम के तहत पोजेवाल, करीमपुर ध्यानी, कटवारा व सिंघपुर आदि में कोटपा एक्ट संबंधी उल्लंघन (सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान) करने वालों के चालान भी काटे गए। डा. नरिंदर कुमार ने बताया कि तंबाकू एक मीठा जहर है, इसके प्रयोग से कैंसर, टीबी सहित अन्य कई भयानक बीमारियां हो जाती हैं। इसलिए इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में तरसेम लाल, सुनील कुमार, क्रांतिपाल सिंह, आदर्श कुमार आदि मौजूद रहे।