पोजेवाल | दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव सड़ोआ की युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 10 महीने पहले गांव सरहाल काजियां के मक्खन राम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे और मायके से दहेज मांगने लगे।
युवती ने बताया कि उसके पति ने उसकी गैर मौजूदगी में उनके सोने के गहने भी बेच दिए जो उसके परिवार ने दहेज में दिया था। उन्होंने इससे पहले भी पोजेवाल थाने में शिकायत दी थी, जिसमें बताया था कि मक्खन राम ने उन्हें मारने के लिए कुछ व्यक्तियों को भेजा था। युवती ने बताया कि उसके पति के अपनी भाभी से नाजायज संबंध हैं। वह अपनी पूरी कमाई लाकर उसे देता है। एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि युवती के पति के खिलाफ धारा- 498 के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।