पोजेवाल | मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव के समय मजदूरों के साथ किए वादों में से एक वादा भी नहीं निभाया है। यह बात इफ्टू के प्रदेश नेता अवतार सिंह तारी और पेंडू मजदूर यूनियन के प्रदेश नेता महिंदर सिंह ने गांव बेगमपुर में बैठक के दौरान कही। बैठक में नेताओं ने कहा कि सत्ता में आने से पहले मजदूरों से वादा किया था कि सरकार बनने पर मजदूरों को 5-5 मरले के प्लाट, पंचायती जमीन से बनता तीसरा हिस्सा दिया जाएगा, लेकिन सरकार ने मजदूरों को लारों में रखा। निर्माण मजदूरों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 1996 में कानून भी बन चुका है, इसे लागू करने वाले अधिकारियों की नीयत साफ नहीं है। उन्होंने मजदूरों को इकट्ठे होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक के अंत में बेगमपुर की कमेटी का गठन भी किया गया। जिसमें जसवीर सिंह को प्रधान, अवतार सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। मनजीत कौर को सचिव, कुलवंत कौर, चमन लाल, बख्शो देवी, जसविंदर कौर, परमजीत, हरमेश, सुरिंदर, स्वर्ण, सरबजीत कौर आदि को सदस्य चुना गया है।
बैठक को संबोधित करते यूनियन नेता।