दीन-दुखी व मानव सेवा करती हैं नर्सें : सुशील
गांव नवांगरां-कुलपुर में स्वर्गीय बाबा बुध सिंह द्वारा स्थापित किए गए गुरु नानक मिशन इंटरनेशनल चैरिटेबल अस्पताल में नर्सिंग दिवस पर कार्यक्रम ट्रस्ट प्रधान सुशील कौर की सरपरस्ती में किया गया। कार्यक्रम में सुशील कौर ने कहा कि दीन दुखियों व मानवता की सेवा के लिए नर्सिंग का क्षेत्र बहुत महानता वाला है। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ को प्रेरित करते हुए कहा कि जहां यह हमें रोजगार मुहैया करवाता है, वहीं सेवा भाव रखकर अस्पताल में दाखिल मरीजों से अच्छा व्यवहार करने पर हमें आत्मिक सुकून भी देता है। इस दौरान उन्होंने भाई घन्हैया जी द्वारा दीन दुखियों की सेवा से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। मौके पर अस्पताल के मुख्य प्रबंधक रघबीर सिंह, राजिंदर कौर, डा. कुलवंत कौर, डा. आत्मजीत सिंह, डा. दीपक बस्सी, डा. सत्या प्रकाश, संय जोशी, राजविंदर कौर, कुलविंदर कौर, मनजीत, प्रिया धीमान, किरन, सीमा, संध्या, अशोक कुमार, जतिंदर कुमार, बलजीत कौर, ओंकार सिंह, सुखविंदर कौर, पूजा, जसपिंदर कौर, अनीता, मनदीप मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मौजूद बीबी सुशील कौर नर्सिंग छात्राओं व अन्य के साथ।