पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • दसवीं की परीक्षा में मेरिट हासिल करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

दसवीं की परीक्षा में मेरिट हासिल करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोजेवाल|गांव छदौड़ी के धन बाबा नंदा जी हाई स्कूल में दसवीं कक्षा के परिणामों में मैरिट हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की प्रधानगी करते हुए अर्जुन अवार्डी करनैल सिंह साधड़ा ने दीक्षा सूद, वीना व सुनैना को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उक्त विद्यार्थियों ने जहां मैरिट में स्थान अर्जित करके क्षेत्र व स्कूल का नाम रौशन किया है वहीं अन्य विद्यार्थियों को ऐसी उपलब्धियां हासिल करने का संदेश भी दिया है। इसलिए बच्चों को मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई करके बुलंदियों को छूना चाहिए। मौके पर मुख्याध्यापक मीना रानी, सतविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, लखवीर सिंह, तेलू राम, तिलक राज सूद, हरनेक सिंह, रणवीर सिंह, गुरदयाल सिंह, तारा रानी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...