राजस्व लोक अदालत शिविरों के अंतर्गत खोले गए 87 नामांतर करण
जैसलमेर | राज्य सरकार द्वारा चलाएं जा रहें राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर में मौके पर ही म्यूटेशन खोले जा रहें है। वहीं संयुक्त खातों का विभाजन किया जाकर बंटवारे का प्रकरण निस्तारित किए जा रहें है। यहीं नहीं शिविर में धारा 136 में जहां नाम शुद्धिकरण किया जा रहा है वहीं खातेदारी अधिकार भी प्रदान किए जा रहे है।
कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने बताया कि जिले में मंगलवार को न्याय आपके द्वार शिविरों के आयोजन की कड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालय बीदा और डिडाणिया में राजस्व शिविरों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इसमें उपखंड जैसलमेर व पोकरण की पंचायतों में शिविरों के माध्यम से लोगों को लाभांवित किया गया है। इन शिविरों के अंतर्गत दो तहसीलों के तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों द्वारा धारा 135 के तहत कुल 87 नामांतर करण खोलें जाकर राजस्व रिकार्ड में दर्ज किए गए है। इसी प्रकार धारा 53 के तहत 8 खातों का विभाजन कर बंटवारे के प्रकरण निस्तारित किए जाकर लोगों को बहुत राहत प्रदान की गई है। उन्होंनें बताया कि शिविरों के अंतर्गत तहसीलदारों द्वारा 57 मामलों में खाता दुरुस्ती के प्रकरण निस्तारित किए गए।
वहीं इन शिविरों में 79 लोगों को राजस्व की नकलें प्रदान की गई एवं 45 अन्य प्रकरण निस्तारित किए गए। उन्होंने बताया कि इस प्रकार तहसीलदारों द्वारा इन शिविरों के माध्यम से 276 प्रकरण निस्तारित किए गए।