पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में ग्रामीण बोले ; एसडीएम साहब हमें भी नहर का पानी उपलब्ध कराओ

शिविर में ग्रामीण बोले ; एसडीएम साहब हमें भी नहर का पानी उपलब्ध कराओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | पोकरण (आंचलिक)

राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत डिडाणिया में आयोजित शिविर किया। शिविर में दिनभर पेयजल समस्या का मुद्दा छाया जा रहा है। शिविर में आए ग्रामीणों ने कहा एसडीएम साहब..., हमको भी नहर का पानी पिलाओ। ग्रामीणों ने कई वर्षों से चल रही पेयजल समस्या को लेकर एसडीएम को शिकायतें दर्ज करवाई। जिस पर एसडीएम रेणु सैनी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

ग्राम पंचायत डिडाणिया में आयोजित राजस्व न्याय आपके द्वार शिविर में ग्रामीणों द्वारा पेयजल समस्या को लेकर शिविर प्रभारी को अवगत करवाया गया। जिस पर ग्रामीणों की शिकायतों को देखकर एक बार एसडीएम जलदाय विभाग के अधिकारियों पर बिखर पड़ी तथा एसडीएम ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए ग्राम पंचायत डिडाणिया में जल्द से जल्द पानी की समस्या समाधान करने के निर्देश दिए इसके साथ ही सैनी ने बताया कि गांव में हेड पंप व पानी की समस्या तथा पानी की टेंकरों से पानी की व्यवस्था सही नहीं होने के कारण जलदाय विभाग के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी के निर्देश दिए।

पचास वर्ष के बाद वली खां को मिला न्याय : डिडाणिया में आयोजित राजस्व न्याय आपके द्वार शिविर में डिडाणिया निवासी वली खां के लिए शिविर वरदान साबित हुआ। शिविर प्रभारी एवं एसडीएम रेणु सैनी ने बताया कि डिडाणिया निवासी वली खां का नाम राजस्व रिकार्ड में भीखेखां पुत्र अलादीनखां चल रहा था। सैनी ने बताया कि वली खां के संपूर्ण दस्तावेजों की जांच की गई तो वली खां के नाम दस्तावेज मिले तथा राजस्व रिकार्ड में भीखेखां चल रहा था।

शिविर में पहली बार ग्रामीणों को मिले पट्टे : ग्राम पंचायत डिडाणिया में राजस्व न्याय आपके द्वार शिविर में पहली बार ग्रामीणों को आवासीय पट्टे दिए गए। शिविर प्रभारी एवं एसडीएम रेणु सैनी ने बताया कि राजस्व लोक अदालत शिविर में 7 ग्रामीणों को आवासीय पट्टे वितरित किए गए।

पोकरण (आंचलिक अधिकारियों को फटकार लगाती शिविर प्रभारी रेणु सैनी ।

खबरें और भी हैं...