पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कई ग्राम पंचायतों में एएनएम के रिक्त पड़े हैं पद

कई ग्राम पंचायतों में एएनएम के रिक्त पड़े हैं पद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीखोड़ाई | उपखंड भणियाणा क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में एएनएम नहीं होने से ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मुख्यालय पन्नासर, फुसासर, सरदारसिंह की ढाणी, भगवतीपुर सहित कई राजस्व गांवों व ग्राम पंचायत में निवास करने वाले लोगों को चिकित्सा सेवाओं के लिए सीएसी सेंटर भणियाणा में जाना पड़ता है। बीमारी से ग्रसित व्यक्ति के लिए यातायात सुविधाओं के अभाव के चलते भणियाणा या पोकरण जाकर इलाज करवाना किसी चुनौती से निपटने से कम नहीं है। ग्रामीण चोखाराम ने बताया कि एएनएम व चिकित्सा सुविधा के अभाव में ग्रामीण नारकीय जीवन जी रहे है। एएनएम के आवासीय भवन बनाए हुआ है व भणियाणा उपखंड के कई ग्रामपंचायत मे पद रिक्त हुए कई माह से ऊपर बीत गया है। इस क्षेत्र में महिलाओं के प्रसव के समय भयंकर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

खबरें और भी हैं...