पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस से मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस से मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण | उपखण्ड भणियाणा के मेगरिखसर गांव में सात आठ माह पूर्व दो गुटों में आपसी विवाद के बाद मौके पर पहुंची भणियाणा पुलिस चौकी स्टाफ के साथ भणियाणा मेगरिखसर निवासी रामूराम, दीपाराम, टीकूराम व फूसाराम ने मारपीट की थी व राजकार्य में बाधा डाली थी। भणियाणा चौकी इंचार्ज किसनाराम ने इन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया था। दो दिन पूर्व तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इसके बाद शेष बचे आरोपी दीपाराम को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

खबरें और भी हैं...