बेटी के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए आईजी से मिले परिजन
पोकरण | भीखोड़ाई गांव में बेटे की चाह में ससुराल वालों द्वारा बहु को आग लगाकर जान से मारने के मामले में मंगलवार को मृतक महिला के परिजन आईजी हवासिंह घुमरिया से मिले तथा आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। मृतक महिला के पिता कन्हैयालाल शर्मा ने आईजी घुमरिया को बताया कि उसकी बेटी देवयानी द्वारा पुत्रियों को जन्म दिया गया। इस कारण बेटी की सास रूकमों देवी, ससुर लच्छीराम तथा पति गोपालकृष्ण ने उसे जला दिया। 19 अप्रैल की रात्रि को बेटी के जेठ राधेश्याम ने मोबाइल पर सूचना दी की उनकी बेटी जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती है। मैं अस्पताल पहुंचा तो वहां कोई नहीं था। उसकी बेटी जली हुई अवस्था में अस्पताल में भर्ती थी और उसने बताया कि उसकी सास, ससुर और पति ने उसे जलाया। वहीं 20 अप्रैल की रात्रि को बेटी देवयानी की इलाज के दौरान मौत हो गई।