भास्कर संवाददाता | पोकरण (आंचलिक)
डिस्कॉम के 132 जीएसएस विभाग द्वारा 80 वर्ष पूर्व बनाई गई जोधपुर रोड पर 132 जीएसएस पर उच्च जलाशय का निर्माण करवाया गया था। जिसकी समय-समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण यह उच्च जलाशय कभी भी हादसा घटित हो सकता है। सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद सोलंकी ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा जीएसएस में कार्यरत कार्मिकों व अधिकारियों को पानी उपलब्ध करवाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर उच्च जलाशय का निर्माण करवाया गया था। लेकिन समय पर उनकी मरम्मत नहीं होने के कारण यह जलाशय जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई तथा जलाशय के अंदर सीमेंट की गई कंकरीट ने भी जवाब दे दिया है। जलाशय के चारो तरफ पूर्ण रूप क्षतिग्रस्त हो गई है। यह जलाशय कभी बड़ा हादसा घटित हो सकता है। सोलंकी ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को पता होने के बाद भी इस तरफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों व कर्मचारियों को इस जलाशय को हटाने के लिए कई बार सूचित गया लेकिन अभी तक अधिकारियों द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण वहां पर कार्यरत कार्मिक व अधिकारियों को विभाग के प्रति दिनों दिन रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि समय पर इस जलाशय के नहीं हटाया गया तो यह जलाशय कभी भी हादसे को निमंत्रण दे सकता है। उन्होंने बताया कि जीएसएस पर बनी जलाशय के संबंध में विभाग द्वारा किसी प्रकार कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि यह जलाशय सड़क के किनारे बनी हुई तथा इस मार्ग पर हर समय लोगों का आना जाना रहता है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द इस जलाशय को हटाकर नई जीएलआर का निर्माण करवाकर कार्मिकों व राहगीरों को राहत पहुंचाई जाएं।