पोकरण | शहर के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में ग्रीष्मावकाश के तहत भी हॉबी क्लासेज एवं अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं हॉबी क्लासेज प्रभारी संतोष पालीवाल ने राजकीय माध्यमिक शिक्षा विभाग जयपुर के निर्देशों के तहत इस विद्यालय में हॉबी क्लासेज का संचालन किया जा रहा है। इस क्लासेज में कंप्यूटर, माइंड, स्पार्क, आर्ट एंड काफ्ट तथा संगीत सीख रहे हैं। विद्यालय स्तर पर कक्षा 10वीं के छात्र छात्राओं के लिए गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी की अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।