पोकरण | समंद गौशाला के व्यवस्थापक ने सोमवार को जिला कलेक्टर व जलदाय विभाग के एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर गौशाला में पानी की व्यवस्था करवाने की मांग की। व्यवस्थापक ने बताया कि गौशाला में सैकड़ों पशु है। जिसमें 430 बडी व 70 छोटी गाय है। जिनकी पेयजल आपूर्ति के लिए जलदाय विभाग द्वारा छह पानी के टैंकर मांगे गए थे। लेकिन विभाग द्वारा मात्र दो ही पानी के टैंकर भेजकर इतिश्री कर दी है। जिसके कारण पशुओं को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द गौशाला में पेयजल सप्लाई को सुचारू कर राहत पहुंचाई जाएं।