पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भामाशाह कार्ड वितरण के दिए निर्देश

भामाशाह कार्ड वितरण के दिए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण (आंचलिक) | राज्य सरकार द्वारा आम लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए शुरू की गई भामाशाह योजना के तहत बनाए जा रहे भामाशाह कार्ड वितरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला भामाशाह अधिकारी डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई भामाशाह योजना के तहत बनाए जा रहे भामाशाह कार्ड जल्द से जल्द लोगों को उपलब्ध करवाने के लिए निर्देश दिए। डॉ. मीणा ने बताया कि जो भी उपभोक्ताओं को भामाशाह कार्ड बनकर आ रहे है तत्काल प्रभाव से संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी को भेजकर जल्द से जल्द उपभोक्ताओं को भामाशाह कार्ड उपलब्ध कराएं ताकि समय पर लोगों को भामाशाह योजना का लाभ मिल सके। डॉ. मीणा ने बताया पंचायत समिति जैसलमेर, सम व सांकड़ा, नगरपालिका पोकरण व जैसलमेर के 1 लाख 58 हजार 4 में से 1 लाख 53 हजार 150 भामाशाह कार्डों का वितरण किया गया है। मीणा ने बताया 4 हजार 854 भामाशाह कार्ड शेष रहे है। उनको कार्ड वितरण के लिए नगरपालिका पोकरण व जैसलमेर के अधिकारी, पंचायत समिति सांकड़ा, सम व जैसलमेर के विकास अधिकारी को तीन दिन में भामाशाह कार्ड वितरण कर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट आर्थिक एवं सहायक निदेशक कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...