पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नोख में करंट से मोर घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोख | कस्बे में सोमवार की सुबह बिजली के ढीले तारों की वजह से राष्ट्रीय पक्षी मोर करंट की चपेट में आने से घायल हो गया। गौरतलब है कि नोख गांव राष्ट्रीय पक्षी मोर की तादाद अधिक होने के कारण आए दिन कभी कुत्तों का शिकार बन रहे हैं तो कभी डिस्कॉम की भेंट चढ़ रहे हैं। लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए विभाग द्वारा कोई उपाय नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही नोख पशु चिकित्सालय में घायल मोर का इलाज नहीं हो रहा है। जिसके कारण उन्हें 80 किलोमीटर दूर पोकरण पशु चिकित्सालय ले जाया जा रहा है। पिछले दो महीने में 4 मोरों की मौत हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...