भास्कर संवाददाता | पोकरण (आंचलिक)
राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए राजस्व लोक अदालत शिविर ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहे है। उपखंड पोकरण क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौक में सोमवार को राजस्व लोक अदालत शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़ ने कहा कि हर व्यक्ति को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिले है। राठौड़ ने सभी लोगों को सरकार की महत्वपूर्ण योजना लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने सभी लोगों शिविर में आकर सभी योजनाओं का लाभ लेने के आह्वान किया। इसी प्रकार शिविर प्रभारी एवं एसडीएम रेणु सैनी ने कहा कि हर किसी व्यक्ति को सरकार की महत्वपूर्ण योजना का लाभ लेना प्रथम कर्तव्य बनता है। ग्राम पंचायत चौक में आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर में शिविर प्रभारी रेणु सैनी ने शिविर में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिविर में हर उपभोक्ताओं की समस्या सुनकर उनका समाधान किया जाए। शिविर में 313 राजस्व प्रकरणों का हुआ निस्तारण ग्राम पंचायत चौक में आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर सोमवार को आयोजित किया गया। शिविर में कई वर्षों से लंबित पड़े प्रकरणों का निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई गई। शिविर प्रभारी एवं एसडीएम रेणु सैनी ने बताया कि शिविर में धारा 136 के 1 प्रकरण, धारा 88 के 1 प्रकरण, धारा 212 के 1 प्रकरण का निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई गई। सैनी ने बताया कि पोकरण तहसीलदार द्वारा 34 नामान्तरणकरण, 4 बंटवारनामा, 101 रिकार्ड दुरुस्ती, 9 अन्य प्रकरणों का निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई।पंचायतीराज विभाग द्वारा 13 जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, आयोजना विभाग द्वारा 4 भामाशाह कार्ड संशोधन, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा 2 वृद्धावस्था, कृषि विभाग द्वारा 17 म्रुदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। आयुर्वेद विभाग द्वारा 28 रोगियों की जांच की गई। इसी प्रकार जलदाय विभाग द्वारा अंतिम छोर के 3 पाँईटों की जांच की गई। सैनी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 97 बच्चों का मापतोल, 19 बच्चों को आयरन की गोलिया दी। सैनी ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा 1490 पशुओं का उपचार तथा 300 पशुओं का टीकाकरण किया। सैनी ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 25 मरीजों का उपचार, 540 घरों का सर्वे किया गया। शिविर में तहसीलदार हनुमानराम चौधरी, सहायक प्रशासन अधिकारी सत्यनाराययण पणिया, बिजली विभाग के एईएन हनुमानराम चौधरी सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
शिविर का निरीक्षण : जिले के प्रभारी मंत्री अमराराम चौधरी और जिले के प्रभारी सचिव हेमंत गेरा ने सोमवार को ग्राम पंचायत मुख्यालय सोनू में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया एवं विभागों द्वारा निस्तारित किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे बकाया राजस्व प्रकरणों का सर्वोच्च प्राथमिकता से शीघ्र निस्तारण कर अधिक से अधिक लोगों को राहत पहुंचाएं। प्रभारी मंत्री चौधरी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि जिन विभागों द्वारा कैंप के दौरान जो कार्य किए जाने है, उनका मौके पर ही निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान कराएं। उन्होंने कहा कि राजस्व के कार्य एक भी बकाया नहीं रहे उसी भावना से बेहतरीन ढंग से कार्य करें ताकि इन शिविरों की सही उपादेयता सिद्ध हो। उन्होंने राजस्व रिकार्ड में नाम शुद्धि के प्रकरणों का निपटारा, आबादी भूमि सेट ए पार्ट कार्रवाई, कृषि भूमि नामांतरकरण, बंटवारा व रास्ता कटाण के प्रकरणों के निस्तारण से ग्रामीणों को अवगत कराया।
पोकरण (आंचलिक) राजस्व लोक अदालत शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधि व अधिकारी