पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाइप लाइन के लिए खोदी खाई में आए दिन गिरते हैं आवारा पशु

पाइप लाइन के लिए खोदी खाई में आए दिन गिरते हैं आवारा पशु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण | पोकरण क्षेत्र के छायण गांव में कुछ दिनों पूर्व नहरी विभाग के ठेकेदार द्वारा खोदी गई पाइप लाइन इन दिनों आवारा पशुओं के लिए दुर्घटना का कारण बनती जा रही है। छायण गांव में रोड़ के किनारे खोदी गई गहरी खाई जो कई महीनों से खुली पड़ी है। पाइप लाइन नहीं बिछाने के कारण आए दिन पशुओं के गिरने से दुर्घटना घटित हो रही है। वहीं इस गड्ढे में सुबह एक गाय गिर गई, जिसके कारण उसकी रीड की हड्डी टूट गई। पशुपालक अनोपचन्द शर्मा, पृथ्वीराजसिंह परिहार ने गाय के घायल होने की जानकारी दी। विभाग की लापरवाही के कारण कई बार पशुधन इस गड्ढे में गिरकर घायल हो जाता है। जिससे पशुधन पालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है तथा हड्डी टूटी गायों को गौशाला भिजवाने की कोशिशें की जाती है। लेकिन गौशाला वाले भी गायों को रखने से मना कर देते हैं, ऐसे में पशुपालक परेशान है। विभाग के ठेकेदार बिल बनाकर के लाखों रुपए सरकार के हड़प लिए पर काम आज तक पूरा नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं...