पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में 134 नामांतरकरण खोले गए

शिविर में 134 नामांतरकरण खोले गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहें राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर अभियान के तहत आयोजित शिविर में धारा 136 में जहां नाम शुद्विकरण किया जा रहा है वहीं खातेदारी अधिकार भी प्रदान किए जा रहे है। कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने बताया कि जिले में सोमवार को न्याय आपके द्वार शिविरों के आयोजन के दौरान ग्रामपंचायत मुख्यालय सोनू, तेजपाला, मोढ़ा और चाैक में राजस्व शिविरों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इसमें उपखंड जैसलमेर, पोकरण तथा फतेहगढ़ की पंचायतों में शिविरों के माध्यम से लोगों को लाभांवित किया गया है। इन शिविरों के अंतर्गत तीन तहसीलों के तहसीलदारों द्वारा धारा 135 के तहत 134 नामांतरकरण खोले जाकर राजस्व रिकाॅर्ड में दर्ज किए गए। इसी प्रकार खाता दुरुस्ती के तहत 137 प्रकरण निस्तारित किए।

खबरें और भी हैं...