पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 दिन पहले डीपी जली, आज भी अंधेरा

20 दिन पहले डीपी जली, आज भी अंधेरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण | ग्राम पंचायत मानासर के राजस्व गांव नेतासर के अंतर्गत रेंवतोणी मेघवालों की ढाणी के वाशिंदे पिछले 20 दिनों से अंधेरे में जीवन जी रहे हैं। ग्रामीण हुकमेश पंवार ने बताया कि यहां ढाणियों में लगी डीपी पिछले 20 दिन पूर्व जल गई। जिसके संबंध में डिस्कॉम के एईएन और जेईएन के साथ साथ कर्मचारियों को भी सूचित किया गया। लेकिन उसके बाद भी अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस भीषण गर्मी में बिजली के अभाव में आमजन का गर्मी से बुरा हाल हो गया है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द क्षेत्र में बिजली की सप्लाई सुचारू कर आमजन को राहत पहुंचाई जाए।

खबरें और भी हैं...