पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाचना जिम्नास्टिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष

नाचना जिम्नास्टिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण | छह वर्ष बाद हुए राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक संघ की कार्यकारिणी के चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रमसिंह नाचना के निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई। चुनाव के बाद विक्रमसिंह नाचना का स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। जिम्नास्टिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर विक्रमसिंह नाचना को बधाइयां देने वालों का तांता लग गया। इसके साथ ही जिम्नास्टिक जिला संघ के उपाध्यक्ष विक्रमसिंह लोहारकी, सचिव चैनपालसिंह अवाय, कोषाध्यक्ष मूलसिंह गुड्डी, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष राणीदानसिंह भुट्‌टो, जिला कार्यकारिणी के सदस्य बाबूराम मेघवाल, भवानीसिंह सोढ़ा, जितेंद्र खत्री, रुघवीरसिंह, लालसिंह, जिला क्रिकेट संघ के अजय केवलिया ने खुशी जाहिर की। वहीं भाटी के पोकरण पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...