पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत प्रसार अधिकारी व कनिष्ठ लिपिक अब ग्राम विकास अधिकारी का चार्ज नहीं ले सकेंगे

पंचायत प्रसार अधिकारी व कनिष्ठ लिपिक अब ग्राम विकास अधिकारी का चार्ज नहीं ले सकेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | पोकरण (आंचलिक)

पंचायत समिति सांकड़ा के कई ग्राम पंचायतों में कनिष्ठ लिपिक, पंचायत प्रसार अधिकारी, पंचायत सहायक द्वारा हाल में कई ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारी का चार्ज लेकर कार्य कर रहे हैं अब वे ग्राम पंचायत का चार्ज लेकर कार्य नहीं करेंगे। इसके अलावा किसी भी पंचायत प्रसार अधिकारी को ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पद पर चार्ज नहीं दिया जाएगा।

पंचायत समिति सांकड़ा के कई ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक, कनिष्ठ लिपिक व पंचायत प्रसार अधिकारियों को ग्राम विकास अधिकारी का चार्ज देकर कार्य करवाया जा रहा था। इस बात को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त कुंजीलाल मीणा ने सभी मुख्य कार्यकारी अधिकारी व विकास अधिकारियों को आदेश जारी कर ग्राम पंचायतों में लंबे समय से लगे पंचायत प्रसार अधिकारी व कनिष्ठ लिपिक तथा पंचायत सहायक को तुरंत प्रभाव से हटाकर निकटतम ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी को चार्ज देने के आदेश दिए हैं।

आदेश की पालना नहीं करने पर कार्रवाई

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त कुंजीलाल मीणा ने आदेश जारी कर पंचायतीराज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व विकास अधिकारियों को इस आदेश की कठोरता से पालना सुनिश्चित करने के लिए आदेश दिए। उन्होंने आदेश में बताया कि निर्देशों की अवहेलना की स्थिति में संबंधित मुख्य कार्यकारी अधिकारी व विकास अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

जिले की कई पंचायतों में ग्रामसेवक का अतिरिक्त प्रभार लिपिक व पंचायत सहायकों के पास, अब लेंगे वापस

पंचायत समिति सांकड़ा में कई ग्राम पंचायतों में लंबे समय से कनिष्ठ लिपिक व पंचायत प्रसार अधिकारियों के पास ग्राम पंचायत का चार्ज है। अब वे ग्राम पंचायत कार्यालय में कार्य नहीं करेंगे। यदि ग्राम पंचायत कार्यालय में कार्य किया गया तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। शासन सचिव एवं आयुक्त कुंजीलाल मीणा के आदेश में लिखा है कि ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पद का चार्ज सौंपे जाने के संबंध में 24 जून 2014 को विभाग के आदेश क्रमांक 1939 तहत नियम लागू होंगे। वर्तमान में यदि ग्राम अधिकारी का चार्ज अन्य किसी कार्मिक को सौंपा हुआ है तो उसे तत्काल निकटतम ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को सौंपा जाना सुनिश्चित करें।

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा दिए गए आदेशों की पूर्ण रूप से पालना की जाएगी। पंचायत समिति के कई ग्राम पंचायतों में लगे पंचायत प्रसार अधिकारी व कनिष्ठ लिपिकों को हटाकर संबंधित निकटतम ग्राम पंचायत अधिकारी को चार्ज देकर कार्य शुरू करवाया गया है। नारायणलाल सुथार, बीडीओ, पंचायत समिति सांकड़ा

खबरें और भी हैं...