जैसलमेर | शहीद पूनम सिंह की स्मृति में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के संबंध में गुरुवार को स्थानीय होटल राईका पैलेस में बैठक का आयोजन किया गया। आयोजन सचिव संजय सिंह भाटी पूनमनगर ने बताया कि आगामी 28 मई से शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारी के लिए कमेटी के सदस्य मदनसिंह राजमथाई, हुकमसिंह सोलंकी एवं सुदर्शन व्यास के साथ मिलकर प्रतियोगिता आयोजन को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार कर चर्चा की गई। आयोजन सचिव ने बताया कि इच्छुक टीमें अपनी एंट्री 25 मई को सुबह 11 बजे तक हुकमसिंह सोलंकी व मदनसिंह राजमथाई को करवा सकते है। उन्होंने बताया कि 25 मई को शाम 6.15 बजे टाई, कीट वितरण एवं प्रतियोगिता के नियमों के लिए समस्त कप्तान एवं उप कप्तान की बैठक रखी जाएगी। प्रतियोगिता में अधिकतम 32 टीमों को ही एंट्री दी जाएगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 मई को शाम 5 बजे स्थानीय शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। बैठक में महेंद्रसिंह पोकरणा, भीम सिंह रुप सी, देवेंद्रसिंह चेलक, विजय वैष्णव, नरपत चौधरी, छोटू सिंह बडोड़ा गांव आदि मौजूद रहे।