भास्कर संवाददाता | पोकरण(आंचलिक)
उपखंड क्षेत्र में डिस्कॉम द्वारा बिजली व्यवस्था को सुचारू करने लिए लगाए गए बिजली ट्रांसफार्मर जमीन से कम ऊंचाई पर लगे होने के कारण कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। इसको लेकर अभी तक न तो प्रशासन ध्यान दिया जा रहा है न ही संबंधित विभाग। जिसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उपखंड क्षेत्र में कई जगहों पर ऐसे ट्रांसफार्मर है लगे हुए है जहां अत्यधिक नीचे होने के कारण आए दिन छोटी मोटी घटनाएं सामने आ रही है। ट्रांसफार्मरों के नीचे लगे फ्यूज इतनी कम ऊंचाई पर है कि कोई भी बच्चा उसे छू सकता है। जिसके चलते कभी भी यह ट्रांसफार्मर हादसे का कारण बन सकता है। उपखंड क्षेत्र के कई जगहों पर विभाग द्वारा लगाए गए ट्रांसफार्मर इतनी कम ऊंचाई पर लगे हुए हैं कि इससे कभी भी कोई अनहोनी घटित हो सकती है। ऐसे कई स्थानों पर इतनी कम ऊंचाई पर ट्रांसफार्मर होने के कारण ग्रामीणों को हर समय भय के माहौल जीने को मजबूर है। जिसके लिए न विभाग जिम्मेवार है न ही प्रशासन। जिसके चलते आए दिन पशु इन बिजली ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर अकाल मृत्यु हो रही है। वहीं ग्रामीणों द्वारा इस संबंध विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया गया लेकिन अधिकारियों द्वारा इस अोर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।डिस्कॉम द्वारा लगाए गए ट्रांसफार्मरों में आए दिन आग लग जाने के कारण कभी भी किसी हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। विशेष कर उन ट्रांसफार्मरों मेंआग ज्यादा लगती है, जहां पर आवश्यकता से अधिक लोड होता है। जिसके कारण आए दिन ट्रांसफार्मर में आग लग जाती है। जिससे दुरूस्त करने के लिए घंटों तक ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल जाती है। ऐसे कई गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीणों को एक व दो दिन बाद बिजली आपूर्ति मिलती है। जिसके चलते ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण आर्थिक नुकसान हो रहा है। ट्रांसफार्मरों में समय पर लगने वाली आग के कारण लोग किसी हादसे की संभावना को लेकर दहशत में भी रहते हैं।
पोकरण (अांचलिक) क्षेत्र में कम ऊंचाई पर लगे बिजली ट्रांसफार्मर दे रहे है हादसे को निमंत्रण